वृषेशचन्द्र लाल को ‘महामुर्ख’ उपाधि
जनकपुर, २ मार्च । राजपा के नेता तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य वेषशचन्द्र लाल को ‘महामुर्ख’ उपाधी प्राप्त हुआ है । बिहीबार जनकपुर में आयोजित महामुर्ख सम्मेलन में लाल को यह उपाधी प्रदान किया गया । होली पर्व के अवसर में मिथिला नाट्यकला परिषद् द्वारा विगत २२ साल से महामुर्ख सम्मेलन होते हा रहा है । महामुर्ख के साथ पटमुर्ख की उपाधी भी प्रदान की जाती है ।
बिहीबार सम्पन्न कार्यक्रम में १५ लोगों को पटमुर्ख की उपाधी दी गई है । राष्ट्रीयसभा सदस्य मुक्ता यादव, प्रदेशसभा सदस्य रामअशिष यादव, परमेश्वर साह, प्रमिलादेवी दास, राजनीतिज्ञ हरिप्रसाद मण्डल, रामज्ञान मण्डल, रेणु झा और रीता झा, उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ललित साह और निर्माण व्यवसायी हीरा भगत को पटकमुर्ख उपाधी दी गई है । इसीतरह पत्रकार महेश दास, कवि वृजमोहन झा, जीवनाथ चौधरी को भी पटमुर्ख उपाधी दी गई है ।
स्मरणीय है, महामुर्ख उपाधी से राजनीतिक विश्लेषाक सीके लाल, राजनीतिज्ञ रामचन्द्र झा, साहित्यकार राजेन्द्र विमल, समाजसेवी पवन सिंहासिनया जैसे व्यक्तित्व विभूषित हो चुके हैं ।

