Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाेली सरकार काे राजपा सहायता करेगी लेकिन उन्हें दम्भ का त्याग करना हाेगा : महताे

 

सप्तरी–७ मार्च

 

राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो  ने कहा है कि हम केपी अाेली की सरकार काे दाे तिहाई पहुँचाने में सहायता कर सकते हैं पर हमारी शर्त यही है कि एमाले काे दम्भ त्याग करना हाेगा अाैर संविधान संशाेधन की माँग काे सम्बाेधन करना हाेगा ।

सप्तरी के मलेठ घटना में जान गँवाने वाले की  स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें महताे ने कही है ।

यह भी पढें   नेपाल के प्रसिद्ध भगवती मंदिर : संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना : श्वेता दीप्ति

उन्हाेंने शहीदाें के सम्मान में शहीद कल्याण काेष बनाने की भी बात कही अाैर यह भी कहा कि शहीदाें काे पचास लाख देने वाली बात भी वाे नहीं भूले हैं ।

राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राज किशोर यादव  फोरम अाैर राजपा के गठबन्धन  काे नाए रखने पर जाेर दिया । प्रदेश नम्बर २ के कृषिमन्त्री तथा फोरम के नेता सैलेन्द्र शाह ने मलेठ के शहीद के  सम्मान में शहीद  प्रतिष्ठान बनाने पर जाेर दिया ।
राजपा के जीतेन्द्र सोनल ने घायलाे‌ के लिए परिचयपत्र बनाने की अावश्कता की बात कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com