Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 12 मार्च:

 

मेष(Aries): आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य में सफलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

वृषभ(Taurus): सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तनी को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ आज नहीं मिलेगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

मिथुन(Gemini): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव

सिंह(Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधी व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत हो सकता है। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय से लाभ होगा।

कन्या(Virgo): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धनहानि के भी योग हैं। यात्रा-प्रवास में सावधानी बरतें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहना बेहतर रहेगा।

तुला(Libra): आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा गणेश जी कहते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ़ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रह सकता है। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने मानभंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
गणेशजी कहते हैं कि परिजनों के साथ भ्रांति और मानसिक परेशानी होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता मिलने में बाधा आएगी। मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद और प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

धनु(Sagittarius): आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। मन में अनिर्णय की स्थिति रह सकती है।

मकर(Capricorn): 
कोर्ट-कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डालें इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अचानक कोई घटना ना हो जाए, संभलकर चलिएगा। वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान और दया भावना बढ़ेगी।

कुंभ(Aquarius): 
आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों से मानसिक परेशानी हो सकती है। धन खर्च अधिक हो सकता है। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध बढ़ सकता है।

मीन(Pisces): 
आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधी आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed