Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 14 मार्च:

 

मेष (Aries): आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकारी लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के कामकाज के हेतु यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे।

  वृषभ (Taurus): विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन (Gemini): बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है। ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

राशिफल: 14 मार्च 2018

कर्क (Cancer): आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में उत्कृष्ट प्रेम की अनुभूति होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 नवंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

कन्या (Virgo): आपका दिन आज चिंता से भरा हुआ बीतेगा। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

तुला (Libra): आज आप अत्यधिक भावुक हो सकते हैं और इस कारण अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। माता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन- जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभलना पड़ेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 नवंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु (Sagittarius): दुविधायुक्त मनोस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आपको परेशानी हो सकती है। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूर्ण होंगे। महत्व्पूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है अभी। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा।

मकर (Capricorn): ईश्वर के नाम के स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे सम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। दुर्घटना से सावधान रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 नवंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2084

कुंभ (Aquarius): आज आप किसी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ किसी प्रकार के संघर्ष से दूर रहें। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

मीन (Pisces): आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com