Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

6 अप्रैल को रिलीज होगी डमरू , खत्म होगा दर्शकों का इंतजार

damru-bhojpuri-film
 

भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्‍म ‘डमरू’ का रिलीज डेट आज आउट कर दिया गया है। फिल्‍म ‘डमरू’ 6 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में भोजपुरी संस्‍कृति और मिट्टी की सुंगध लेकर आ रही है, जो भोजपुरी सिनेमा में जान फूंकने का भी काम करेगी।

फिल्‍म ‘डमरू’ उसी सीरीज की एक फिल्‍म है, जो भोजपुरी सभ्‍यता, संस्‍कृति और समाज की आत्‍मा के करीब है। वहीं, फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ में पिता की भूमिका में नजर आने वाले इंडस्‍ट्री के वरसटाइल एक्‍टर अवधेश मिश्रा इस बार फिल्‍म ‘डमरू’ में भगवान शिव की भूमिका में होंगे।

damru-bhojpuri-film

एक अलग ही तर‍ह के कंसेप्‍ट पर बनी फिल्‍म ‘डमरू’ की गूंज भोजपुरी सिने प्रेमियों को गुदगुदायेगी, हंसायेगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू करायेगी। इस फिल्‍म का निर्माण में काफी शानदार तरीके से किया गया है। इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जो पहले भी भोजपुरी सिनेमा में लीक से हट कर फिल्‍में बना चुके हैं।रजनीश मिश्रा ने फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ और ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ के जरिये भोजपुरी सिनेमा की नई पहचान गढ़ने की कोशिश की, जिसमें वे काफी हद तक सफल भी हुए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com