Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा सबसे अप्रजातान्त्रिक और अराजक पार्टी सभापतिः सिंह

 

काठमांडू, २३ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व महामन्त्री प्रकाशमान सिंह ने पार्टी सभापति शेरबहादुुर देउवा के ऊपर एक गम्भीर आरोप लगाए है । उनका कहना है कि देउवा इतिहास के ही सबसे अप्रजातान्त्रिक और अराजक पार्टी सभापति हैं । शुक्रबार से जारी पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक में एक लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने यह आरोप लगाए है ।
नेता सिंह ने कहा है कि पार्टी सभापति देउवा ने पार्टी विधान को उल्लंघन कर स्वेच्छाचारी होकर पार्टी संचालन किया है । उन्होंने अपने प्रतिवेदन में कहा है– ‘मेरा निष्कर्ष है कि वर्तमान पार्टी सभापति ने कांग्रेस विधान को पूरी तरह अनदेखा किया है, अप्रजातान्त्रिक एवं अराजक शैली में पार्टी संचालन किया है । नेता सिंह ने कहा है कि पार्टी में भागबण्डा की राजनीति और भी बन रहा है ।
उन्होंने कहा है– ‘नेपाली कांग्रेस के भीतर कायम कथित ६०–४० भागबण्डा को समाप्त कर पार्टी को एक बना कर लाने की प्रतिवद्धता १३वें महाधिवेशन में पार्टी सभापति देउवा ने किया था । लेकिन दो वर्ष के अवधि में हम देख रहे हैं कि उन्होंने पार्टी को संगठित बनाने की बजाए गुटगत राजनीति को ही प्रश्रय दिया है । जिसके चलते पार्टी इतिहास में ही सबसे कमजोर बन गया है, क्या अब इस मुद्दा में समीक्षा नहीं होना चाहिए ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *