Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 24 मार्च

 
मेष(Aries): गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिश्रितफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और नए कार्य कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।

वृषभ(Taurus): हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय नहीं लेने के कारण गंवा सकते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज कोई भी नया काम शुरू करना बहुत लाभदायक नहीं होगा, ऐसी आशंका दिखती है। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से संघर्ष की स्थिति आ सकती है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन(Gemini): आज दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त करेंगे। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। आपके किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

राशिफल: 24 मार्च 2018

कर्क(Cancer): आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगड़े, मारामारी से दूर रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। आरोग्य एवं धन हानि की आशंका है।

सिंह(Leo): 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा सकते हैं। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो लाभदायी रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

कन्या(Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है, उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

तुला(Libra): आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताने की गणेशजी सलाह देते है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े नियमों के उल्लंघन से बचना होगा। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु(Sagittarius): आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। साझेदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

मकर(Capricorn): 
आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

कुंभ(Aquarius): आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का सूचना गणेशजी देते हैं। आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएँगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।

मीन(Pisces): आज का दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा। घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सतर्कता से काम लें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *