Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL 11 में पहली बार खेलता दिखाई देगा नेपाल का ये खिलाड़ी

 

नेपाल की क्रिकेट टीम दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आइपीएल नीलामी का दूसरा दिन नेपाल क्रिकेट में एक नई क्रांति के तौर पर सामने आया। आइपीएल के इतिहास में ऐसा पहला मौका आया जब नेपाल के किसी खिलाड़ी को किसी आइपीएल फेंचाइजी ने खरीदा। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को आइपीएल 2018 नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। वो  देश के पहले खिलाड़ी बने जो किसी टी20 लीग में बिके हैं। संदीप का बेस प्राइस 20 लाख था और इतने में ही दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया।  17 वर्षीय लेगी संदीप वर्ष 2016 में अंडर19 विश्व कप के दौरान सबकी नजर में आए थे। बांग्लादेश में खेले गए इस विश्व कप में संदीप ने आयरलैंड के खिलाफ हैटट्रिक विकेट लिया था। इस वर्ष नेपाल पहली बार अंडर19 विश्व कप में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी और इतिहास रचा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com