Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारद्वारा वैदेशिक निवेश का माहौल बनाने की कोशिश जारी हैं : गृहमंत्री थापा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ मार्च ।
गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने कहा कि सरकार वैदेशिक निवेश का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है । गृहमंत्रालय में नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात में गृहमंत्री थापा ने कहा कि देश को भ्रष्टाचारमुक्त बनाकर समृद्धि की दिशा में बढ़ाने के लिए उद्योग को सुरक्षा देना और विदेशी निवेश को प्रश्रय देना मौजूदा जÞरूरत है ।
इसीतरहा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि बीते चुनावों में पर्यवेक्षण के नाम पर यूरोपियन यूनियन द्वारा साझा किया गया प्रतिवेदन अस्वीकार्य है ।
राष्ट्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति (नियोक) द्वारा काठमांडू में आयोजित निर्वाचन पर्यवेक्षण प्रतिवेदन सार्वजनिकीकरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ओली ने ये बात कही । उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन ने नेपाल की सार्वभौमसत्ता और उपलब्धि को नीचा दिखाया है ।
उनका कहना था कि प्रदेश और प्रतिनिधि सभा चुनावों में ७३ फीसदी से ज्यादा मतदान होना अपने आप में प्रशंसनीय है । प्रधानमंत्री ओली ने यूरोपियन यूनियन से अपने प्रतिवेदन को सुधारने का आग्रह किया ।
इसीतरहा, कानून ,न्याय तथा संसदीय व्यवस्था मंत्री शेरबहादूर तामांग ने कहा न्यायीक सर्वोच्चता का कोई विकल्प नही है ।
प्रेस चौतारी नेपाल बाँके द्धारा नेपालगंज में आयोजीत प्रेस कन्फ्रेन्स में उन्होंने कहा न्यायालय को पारदर्शी बनाने के लिए सभी तहों के न्यायाधीशों के सम्पत्ति विवरण को साझा किए जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com