Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपुर्ति मन्त्री यादव ने दिया खाद्य संस्थान और आयल निगम को ऐसा निर्देशन

 

काठठमांडू, ३१ मार्च । उद्योग, वाणिज्य तथ आपुर्ति मन्त्री मात्रिका यादव ने मन्त्रालय मातहत की नेपाल खाद्य संस्थान और नेपाल आयल निगम में अनावश्यक रुप में भर्ती कि गई लगभग ४५० कर्मचारी को हटाने के लिए निर्देशन दिए हैं । इससे पहले उच्च अधिकारी के तोक आदेश में नेपाल खाद्य संस्थान और आयल निगम में क्रमशः २३३ और २१५ कर्मचारी भर्ती गई थी । वही कर्मचारियों को हटाने के लिए मन्त्री यादव ने निर्देशन दिए हैं ।
समाचार स्रोत का कहा है कि लगभग ४५० कर्मचारी बिना प्रक्रिया भर्ती की गई थी, वही कर्मचारियों को हटाने के लिए मन्त्री यादव ने निर्देशन दिया है । मन्त्रालय स्रोत का कहना है कि अब प्रक्रिया पूरा करके ही नयां कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा । मन्त्रालय से प्राप्त निर्देशन अनुसार संबंधित विभागों ने भी कर्मचारी हटाने की प्रक्रिया शुरु किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *