Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास के लिए हम कुछ भी मोल चुकाने को हैं तैयार : अध्यक्ष गोईत

 

सप्तरी, ७ अप्रिल ।

‘गाँवपालिका के विकास के लिए एक तेज रफ्तार चाहिए और इसके लिए हरेक प्रकार का सम्झौता करने के लिए हम तैयार है ।’ एक कार्यक्रम के बीच बलान बिहुल गाउपालिका अध्यक्ष दयानन्द गोईत ने ये कहा है । गाँवपालिका स्तरीय सडक का डिपिआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अध्यन कर निर्माण काम को आगे ले जाते हुवे नेता गोईत ने हरेक वार्ड का भौगोलिक अवस्था का रिपोर्ट संकलन किया है । उन्होने डिपिआर का शुरुआत बलान बिहुल वार्ड ६ से शुरूवात किया है । जानकारी अनुसार हुलाकी सडक से दक्षिण धोकरा होते हुवे तिनकोनिया तक डिपिआर का काम हुवा है जिसका उदघाटन स्वयं अध्यक्ष गोईत ने किया है । उनके लक्ष्य अनुसार गाउपालिका मे रहे हरेक गावमे डिपिआर शुरु की जाएगी । अध्यक्ष के अनुसार सडक के मामले मे पीछे पडे इस गाँवपालिका के हरेक गाँव को ४५ मिनट के भीतर एक दुसरे से सम्पर्क स्थापित करने हेतु ये योजना बनायी गयी है । इसीतरह बिजली के लिए तरसते ईस गाँवपालिका को रोशन करने के लिए टेन्डर निकाला गया है । अध्यक्ष के सबसे प्रथम वादे अनुसार २ महिना के भीतर हर गाँव मे बिजली पहुँचेगी । उन्होंने ये कहा कि विकास के मामले मे हम कोई भी मोल चुकाने को तैयार है‌ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com