Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनएमसी ग्रुप द्वारा वृद्ध–वृद्धा और अनाथ बालबालिकाओं को सहयोग

 

पवन जायसवाल/नेपालगञ्ज (बांके) ७ अप्रिल ।

आर्दश ग्रुप द्वारा सञ्चालित नेपालगञ्ज बहुमुखी क्याम्पस (एनएमसी) नेपालगञ्ज ने वृद्ध–वृद्धा तथा अनाथ बालबालिकाओं को सहयोग किया है । ‘हाम्रो अभियान सामाजिक उत्तरदायित्व’ मूल नारा के साथ आयोजित कार्यक्रम में यह सहयोग किया है ।
विविएस प्रथम, दूसरे और तीसरे वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी, शिक्षक तथा विभिन्नदाताओं से सहयोग संकलन कर वृद्धवृद्धा और अनाथ बालबालिकाओं को जिन्सी तथा नगद रकम सहयोग किया है । अभियान अन्तर्गत विद्यार्थियों ने ७१ हजार ६ सौ ८२ रुपैयां संकलन किये थे ।
आर्दश तथा एनएमसी के मुख्य निर्देशक ईश्वर प्रसाद पोखरेल के अनुसार संकलित रकमों में से अनाथ बालबालिकाओं को ३५ हजार जिन्सी सामाग्री (कापी, कलम, फलफूल, चामल, आंटा, खेलकूद सामाग्री, तेल, सेंम्पु, ब्रस, मञ्जन आदि) और १० हजार १ सौ ८ रुपैयां नगद रकम समाज विकास तथा प्रर्वद्धन केन्द्र ईन्द्रपुर को हस्तान्तरण किया गया है ।

यह भी पढें   सल्यान जीप दुर्घटना- तीन की मृत्यु,सात घायल


इसी तरह भेरी बृद्धाश्रम नेपागञ्ज में १० हजार बराबर की सामान (चामल आंटा, चूरा, लइहां, साबुन, फलफूल, कपडें) और नगद ५ हजार १ सौ ८ रुपैया प्रदान किया गया । बांकी रकम से एनएमसी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम कोष निर्माण किया गया है । क्याम्पस के मुख्य निर्देशक ईश्वर पोखरेल की सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में क्याम्पस प्रमुख थानेश्वर पाण्डे, शिक्षक थमन केसी, शिक्षक भानुभक्त रेग्मी, समाज विकास तथा प्रर्वद्धन केन्द्र ईन्द्रपुर के अध्यक्ष मीन बहादुर अर्याल, पत्रकार तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   वैचारिक विरासत, बदलता नेपाल और पुनर्जीवन की चुनौती : श्वेता दीप्ति


८० से अधिक विद्यार्थीयों ने वृद्धवृद्धा और अनाथ बालबालिकाओं को सहयोग करने के लिए रकम संकलन किए थे । शिक्षक थमन केसी के अनुसार क्याम्पस में बिबिएस प्रथम, दूसरे और तीसरे वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समूह में विभाजित रकम संकलन किया गया । क्याम्पस प्रमुख थानेश्वर पाण्डे के अनुसार एनएमसी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम कोष कोष को आगामी दिनों में सामाजिक कमों में प्रयोग किया जाएगा । शिक्षक थमन केसी के अनुसार क्यापस में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा शिक्षकाें की अग्रसता में आगामी शुक्रवार नेपालगञ्ज बाजार सरसफाई करने का कार्यक्रम भी तय हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com