Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकता प्रक्रिया में माओवादी को ६० प्रतिशत भी दिया जा सकता हैः पौडेल

 

बुटवल, ७ अप्रिल । नेकपा एमाले के उप–महासचिव विष्णुप्रसाद पौडेल ने कहा है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच पारस्परिक सम्मान और समानता के आधार में पार्टी एकता की जाएगी । उनका यह भी कहना है कि आगामी वैशाख ९ गते ही पार्टी एकता घोषणा होने जा रही जाएगी ।
प्रेस चौतारी रुपन्देही द्वारा शनिबार बुटवल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उप–महासचिव पौडेल ने कहा कि इतिहास, योगदान और योग्यता के आधार में नेता और कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दिया जाएगा । उन्होंने आगे कहा– ‘योग्यता, क्षमता और सक्रियता को आधार मान कर पार्टी एकता की जाएगी । ऐसी पृष्ठभूमि में माओवादी को ६० और एमाले को ४० प्रतिशत हो सकता है ।’ नेता पौडेल का कहना है कि जनयुद्ध शब्द शब्द और चुनाव चिन्ह संबंधी विवाद को भी सहज रुप में समाधान किया जाया ।
प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की भारत भ्रमण के संबंध में उपमहासचिव पौडेल ने कहा– ‘यह भ्रमण दो देशों बीच की संबंध के लिए नयां आयाम है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com