Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य सेवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम

 

पवन जायसवाल, नेपागञ्ज/(बांके) नेपालगञ्ज, चैत्र २४ गते ।

७० वीं स्वास्थ्य सेवा दिवस के अवसर पर नेपालगञ्ज में विविधि कार्यक्रम आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के दौरान शसनबार नेपालगंज बाजार में प्रभातफेरी और सभा की गई । ‘स्वास्थ्य सेवा सभी लोगों को, हरजगह’ मूल नारा सहित की बैनर की साथ प्रभाफेरी निकाली गई थी, कार्यक्रम के दौरान बीमार और वृद्ध––वृद्धाओं को फलफूल वितरण भी किया गया । नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका द्वारा आयोजित प्रभातफेरि उप–महानगरपालिका की कार्यालय से शुरु होकर धम्वोझी चौक होते हुए पुनः विपी चौक पहुँकर सभा में परिणत हुई थी । स्वास्थ्यकर्मी, उपमहानगरपालिका की कर्मचारी, महिला स्वास्थ्य स्वयं सेविका, नर्सिंङ विद्यार्थी लगायत लोगों की सहभागिता में स्वास्थ्य सचेतना प्लेकार्ड सहित प्रभातफेरी आयोजित थी ।

यह भी पढें   अर्थ मंत्रालय ने आर्थिक विधेयक के16 पृष्ठ हटाकर नया संस्करण सार्वजनिक किया


प्रभातफेरी समापन समारोह में बोलते हुए उप–महानगरपालिका की स्वास्थ्य शाखा प्रमुख केशवराज गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को सरकार ने प्राथमिकता में रखी है तो भी स्थानीय समुदाय ने अपनत्व ग्रहण नहीं कर पा रहें है । उनका यह भी कहना है कि सहज और प्रभावकारी सेवा प्रवाह में चुनौती अभी भी बांकी है । इसीतरह उप–महानगरपालिका की शाखा अधिकृत गणेश न्यौपाने, स्वास्थ्य स्वयं सेविका संयोजक नारायणी रुपाखेती ने भी कार्यक्रम में अपनी ओर से शुभकामना मन्तव्य व्यक्त की ।
दिवस की अवसर पर १ सौ ६० मरीजों को और वृद्ध–वृद्धाओं को फलफूल बितरण किया गया । भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगञ्ज, पोषण पुर्नस्थापना केन्द्र और फुल्टेक्रा स्थित नीलसागर बृद्धाश्रम में रहे बीमार तथा पृद्ध–वृद्धाओं को फलफूल बितरण किया गया । जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बांके के पोषण कार्यक्रम फोकल पर्सन जागेश्वर बस्नेत ने कहा कि कार्यक्रम में जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बांके के निमित्त प्रमुख प्रेमबहादुर केसी, अञ्चल अस्पताल के मेट्रोन दुर्गा लक्ष्मी, गेरुवा जागरण संघ नेपालगञ्ज के टीम लिडर गणेश कार्की, कार्यक्रम अधिकृत विद्यायक केसी लगायत लोगों ने मरीजों को फलफूल बितरण किये थे ।
फलफूल वितरण के लिए गेरुवा ग्रामीण जागरण संघ नेपालगञ्ज, प्लान इन्टरनेशनल, सेफ द चिल्ड्रेन, बांके युनेस्को क्लब, सुआहारा और बी–ग्रुप आदि ने समन्वय किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *