Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यावसाय के लिए ८ परिवार को सहयोग सामाग्री

 

पवन जायसवाल/नेपालगञ्ज/(बाँके) चैत्र २४ गते ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्थित श्रमिक बालबालिकाओं की परिवारों को व्यावसाय संचालन के खातिर विभिन्न सामाग्रियां हस्तान्रतण की गई । चैत्र २३ गते नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका की १०, ११, १२, १६ और १७ नं. वडा में रहनेवाल विपन्न श्रमिकों को आय–आर्जन में सहजता दिलाने की उद्देश्य से यह सहयोग की गई है । विशेषतः किराना व्यावसाय सञ्चालन करने के लिए उन लोगों को सहयाग की गई है ।
कार्यक्रम में बोलते हुये वडा नं. १२ के वडाध्यक्ष बुद्धिसागर सुबेदी ने कहा कि सहयोग सामाग्री को सही सदुपयोग करके व्यवसाय करनी चाहिए । सुवेदी ने कहा– ‘जो पीडित परिवारों ने सहयोग समाग्री प्राप्त की है, उसके जरिए वे लोग आय–आर्जन कर सकेत हैं ।’ वडा नं. १२ के वडाध्यक्ष सुवेदी, वडा नं. १० के वडा सदस्य नरबहादुर बिष्ट, वडा नं. ११ के वडा सचिव चन्द्रकुमार गोडिया और वडा नं. १७ के वडा सदस्य फिरोज बेहना ने संयुक्त रुप में सहयोग को सामाग्री हस्तान्तरण किए हैं ।

यह भी पढें   योगी अंकित नाथ महाराज जी का ग्यारह दिवसीय अग्नि हठ योग जनकपुरधाम में संपन्न


सहयोग सामाग्री प्राप्त करने की बाद वडा नं. १७ निवासी स्माईल बागवान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त सामाग्री से दैनिक आय में सहजता जरुर लायेगी । इसी तरह वडा नं. १२ के ओमबहादुर थापा ने कहा– आर्थिक अभाव में कुछ सामान रखकर गुमटी दोकान सञ्चालन कर रहे थे, अब तो सहयोग सामाग्री प्राप्त किए हैं, हमारी व्ययवसाय बढ्ेगी । उन्हों ने व्यवसाय को निरन्तरता देने की बात करते हुए कहा कि अब वह अपनी बालबालिका को विद्यालय भी भेजने शुरु करेंगे ।
नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका ने कार्यक्रम आयोजन कि थी । कार्यक्रम को युनिसेफ की सहयोग में तथा बास नेपालगञ्ज की सहजीकरण हुई थी । बालश्रम न्यूनीकरण तथा बालसंरक्षण कार्यक्रम अन्तरगत सम्पन्न कार्यक्रम की सञ्चालन बास के उपनिर्देशक हेमराज भट्ट ने किया था । कार्यक्रम अन्तरगत बास ने ५ वडा के ८ परिवारों का किराना सामाग्री, ५ परिवारों बकरी,१ परिवार को कास्मेटीक और १ परिवार को सिलाई कटाई व्यवसाय सञ्चालन करने के लिए मेशीन प्रदान किया । इस तरह सहयोग प्राप्त करनेवालों को लक्षित कर एक दिवसीय व्यवसायिक परामर्श तथा उद्यमी तालिम भी संचालित की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *