नेपाल को जल और रेल मार्ग से जोड़ने के लिए दो प्रधानमन्त्री सहमत
काठमांडू, ७ अप्रिल । नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नेपाल को जल और रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सहमत हुए हैं । तीन दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान शनिबार नयाँदिल्ली में आयोजित संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सगरमाथा की देश नेपाल को अब सागर से भी कनेक्सन किया जाएगा ।
प्रधानमन्त्री मोदी का कहना है कि नेपाल की नदी को प्रयोग कर समुद्र तक सामानों का आयात÷निर्यात के लिए दोनों देश सहमत हैं । पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘सगरमाथा की देश नेपाल की अब सागर तक पहुँच रहेगी । नेपाल के साथ अब सिर्फ ल्याण्ड लिंक ही नहीं, वाटर लिंक भी रहेगा ।’ प्रधानमन्त्री मोदी का यह भी कहना है कि काठमांडू को भारत से रेलमार्ग से जोड़ने के लिए भी दो देश मिलकर काम करनेवाला है ।

नेपाल में सम्पन्न चुनाव संबंध प्रसंग में प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है, इसके लिए नेपाली जनता और सरकार को अभिनन्दन करना चाहता हूं । उन्होने आगे कहा– ‘नेपाल अब नयां युग में प्रवेश किया है, प्रधानमन्त्री ओलीजी समृद्ध नेपाल और खुशी से भरिपूर्ण नेपाली चाहते हैं, इसके लिए वह आर्थिक विकास की अभियान में है । इसमें भारत कैसे सहभागी हो सकती है, इसमें हम लोगों ने विचार–विमर्श भी किए हैं ।’ प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की विकास में सहयोग के लिए सहमति बनी है ।
भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के बाद नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पत्रकारों को सम्बोधन किया । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि पिछले दो साल में नेपाल बदल गया है । पिछले दो साल और अपनी पिछले प्रधानमन्त्रित्वकाल की स्मरण करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि दो वर्ष के अन्दर नेपाल में बहुत कुछ परिवर्तन हो चुका है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल में राजनीतिक स्थायित्व हासिल हुआ है ।’ उनका मानना है कि यह भ्रमण सम्बन्ध में स्थिरता और मजबूती प्रदान के लिए है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि नेपाल–भारत बीच गठित प्रबुद्ध समूह की सुझाव के आधार में अब पुराने विषयों को सम्बोधन किया जाएगा । प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि नेपाल और भारत दोनों देशों की प्रमुख उद्देश्य आर्थिक समृद्धि ही है, और इसके लिए साथ–साथ आगे चलनी होगी । प्रधानमन्त्री ओली ने भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी को नेपाल भ्रमण के लिए भी नियन्त्रण किया है ।

