Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आसाराम ने जेल में दी सलमान को खास सलाह, अब कभी नहीं करेंगे ये काम

 

मुंबई. जोधपुर कोर्ट से बेल मिलने के बाद सलमान खान देर रात मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद सलमान खान का उनके फैन्स ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। बता दें कि सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में बैरक नंबर दो में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी के पास रेप के आरोपी आसाराम बापू का भी बैराक था। अब आसाराम का कहना है कि उनकी सलमान से बात हुई है।

यह भी पढें   युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए सेलिब्रिटी और सार्वजनिक व्यक्तित्वों का नैतिक दायित्व

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आसाराम ने कहा कि उनकी सलमान खान से बात हुई थी। आसाराम ने सलमान खान से कहा कि आपको सिगरेट छोड़ देनी चाहिए।  इस पर सलमान ने कहा कि वो अब कभी सिगरेट नहीं पीएंगे। सलमान की जमानत के सवाल पर आसाराम ने कहा है कि सबको बाहर आना चाहिए। आपको बता दें कि सलमान को भले ही जमानत मिल गई है। लेकिन, आसाराम बापू अभी भी जेल में ही है। आसाराम के भाग्य का फैसला अब 25 अप्रैल को होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com