श्वेतपत्र के संबंध में यह है कांग्रेस की धारणा
काठमांडू, ९ अप्रिल । सरकार (अर्थमन्त्री) द्वारा जारी श्वेतपत्र के संबंध में नेपाली कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक धारणा सार्वजनिक की है । सोमबार पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी ‘स्वेतपत्र’ श्वेतपत्र नहीं, ‘लालपत्र’ है । पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विश्व प्रकाश शर्मा ने कहा है कि अर्थतन्त्र को नकारात्मक रुप में प्रसतुत करते हुए अपने अनुकुल तथ्य को समेट कर सरकार ने श्वेतपत्र जारी किया है ।
प्रवक्ता शर्मा ने आगे कहा– ‘अवस्था नाजुक है और इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, इस तरह श्वेतपत्र जारी की गई है, यह श्वेतपत्र नहीं ‘लालपत्र’ है ।’ इसीतरह कांग्रेस नेता डा. प्रकाशशरण महत ने भी कहा है कि सरकार अपनी चुनावी वाचा के प्रति विचलित हो गया है । कांग्रेस को कहना है कि सरकार निजी क्षेत्र के प्रति अनुदार है । कांग्रेस ने यह भी कहा है कि निजी क्षेत्र को हतोत्साहित बनानेवाला हर प्रयास के प्रति कांग्रेस सहमत नहीं है ।

