Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में ‘टिपीकल’ कम्युनिष्ट शासन शुरु हो चुका हैः कोइराला

 

चितवन, ११ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता शेखर कोइराला ने दावा किया है कि नेपाल में ‘टिपिकल’ कम्युनिष्ट शासन शुरु हो चुका है । प्रेस युनियन चितवन द्वारा मंगलबार नारायणगढ में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए नेता कोइराला ने कहा कि कम्युनिष्ट शासन में ही न्यायालय और प्रेस को नियन्त्रण में लिया जाता है । कोइराला को मानना है कि वर्तमान सरकार ने न्यायालाय को नियन्त्रण में लेने का काम शुरु किया है । उनका यह भी मानना है कि प्रेस में भी सेन्सरसिप का अभ्यास होने जा रहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होने आगे कहा– ‘न्यायालय को कब्जा में लेकर और प्रेस को सेन्सरसि करने की अभ्यास कर सरकार अधिनायकवाद की ओर उन्मुख हो रहा है ।’ उनका मानना है कि महान्यायाधिवक्ता कार्यालय सहित अन्य संवैधानिक निकायों को प्रधानमन्त्री के मातहत रखना अधिनायकवाद का अभ्यास है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *