Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफलः 11 अप्रैल 2018 जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृष (Taurus): अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता महसूस कर सकते हैं, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। अग्नि, जल और जोखिम से सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापारियों को धन की लेन-देन एवं प्रवास से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। मध्याह्न के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में रुचि रहेगी। संतानों के प्रश्नों से मानसिक व्यग्रता बढ़ेगी। धन का खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा।

zodiac 04

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक धन खर्च होगा। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। क्रोध पर काबू रखें और नए काम को शुरू करने में सावधानी बरतें।

यह भी पढें   आज सातों प्रदेश में बारिश की संभावना

सिंह (Leo): आपके व्यापार का विस्तार होगा। उचित कार्यों पर धन खर्च होगा। विदेश स्थित कारोबारियों से लाभ होने की संभावना है। आय की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा। प्रबल लाभ के योग हैं। विचारों में अनिर्णायकता रहेगी। प्रवास होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकता है, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा।

कन्या (Virgo): दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। कपड़े और गहने खरीद सकते हैं। कला के प्रति अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना

तुला (Libra): दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। आप सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों में जुटे रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण होगा। व्यावसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है। धन हानि का योग है।

धनु (Sagittarius): स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में जो दुविधा है उसका निराकरण मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

मकर (Capricorn): आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में आनंद की मात्रा बढ़ जाएगी। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में नकारात्मकता अधिक रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करेंगे।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 का आयोजन

कुंभ (Aquarius): धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आपके व्यवहार में देखने को मिलेगी। दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा के प्रति सावधान रहें। मध्याह्न के बाद आपका प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होता दिखेगा। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। मानसिक शांति आपके मन पर छाई रहेगी।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण हो जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेगा। मध्याह्न के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *