Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत–पाकिस्तान मित्रता के लिए प्रधानमन्त्री ओली करेंगे पहल

 

काठमांडू, २२ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि भारत–पाकिस्तान संबंध में व्याप्त असझदारी हटाकर दक्षिण एशियाली सहयोग संगठन (सार्क) को सुचारु करने की पहल हो रहा है । उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए उन्होंने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री साहिद खकान अब्बासी के साथ बातचीत भी की है । आइतबार काठमांडू में ‘रिजनल कन्फेरेन्स अफ सार्क इफेक्भिनेस’ नामक पुस्तक लोकार्पण करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने यह दावा किया है ।
प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि राष्ट्र–राष्ट्र बीच के असमझदारी के कारण दो देशीय, क्षेत्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के ऊपर प्रश्नचिह्न नहीं उठना चाहिए और ऐसी परिस्थिति आना भी उपर्युक्त नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री नेपाल आते वक्त पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री अब्बासी से और भारत भ्रमण में जाते वक्त भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के साथ सार्क में व्यक्त असमझदारी दूर करने के लिए आग्रह किया गया है । प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि सार्क सचिवाल नेपाल में होने के नाते भी इसकी प्रभावकारी संचालन के लिए भी नेपाल को ही आवश्यक पहल करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed