Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो सद्भाव की पहली वार्षिक उत्सव

 

पवन जायसवाल/नेपालगञ्ज (बाँके) बैशाख ९ गते ।
नेपालगञ्ज से प्रशारित रेडियो सद्भाव (९१.२ मेघाहर्ज) ने अपन पहला वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया । प्रदेश नं. ५ की भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री आरती पौडेल ने रेडियो सद्भाव की लोगों अंकित केक काटकर बार्षिकोत्सव की उद्घाटन किया ।


पहली वार्षिकोत्सव की अवसर पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज सेवा और पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पहुँचाने वाले १–१ लोगों को सम्मानित किया गया । इसीतरह सद्भाव कर्मचारी प्रोत्साहन पुरस्कार से १ सदभावकर्मी को सम्मानित किया गया । सम्मानित होनेवालों में से कृषि क्षेत्र से निर्मला सापकोटा, स्वास्थ्य क्षेत्र से डाक्टर राजन पाण्डेय, शिक्षा क्षेत्र से नेपालगञ्ज स्थित धम्बोझी माध्यमिक बिद्यालय की प्राचार्य किरण आचार्य, पत्रकारिता क्षेत्र से नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष तथा रासस के क्षेत्रीय प्रमुख नीरज गौतम और समाजसेवी के रुप मेंसुश्री नर्वदा शर्मा को मन्त्री आरती पौडेल ने कदरपत्र से सम्मान किया ।
इसी तरह सद्भाव कर्मचारी प्रोत्साहन पुरस्कार वीरेन्द्र जैशी को मिला, जैशी नगद ५ हजार सहित दोसल्ला ओढाएर सद्भाव कर्मचारी प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम को सम्वोधन करते हुये मन्त्री आरती पौडेल ने रेडियो ने समाज रुपान्तरण में दिया गया योगदान पर चर्चा करते हुए प्रंशसा की ।

यह भी पढें   वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंँजा रक्सौल, लोगों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश और जज्बा


कार्यक्रम में प्रदेश नं. ५ के प्रदेश सदस्य सुरेन्द्र हमाल, नेपाली काँग्रेस बाँके के सभापति किरण कोइराला, बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रमेशकुमार केसी, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग क्षेत्रीय निर्देशक मुरारीप्रसाद खरेल, खजुरा गावँपालिका के प्रमुख किष्मतकुमार कक्षपति, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष ठाकुरसिंह थारु, उद्योग बाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार तथा सम्मानित व्यक्तित्व नीरज गौतम आदि ने अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया । सद्भाव सञ्चालक समिति के अध्यक्ष सञ्जय सिंह की सभापतित्व में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में रेडियो के प्रबन्ध निर्देशक दामोदर भण्डारी ने रेडियो की उपलब्धी, चुनौति और भावी योजना की जानकारी दी । कार्यक्रम में हास्यकलाकार रमेश दुलाल ने अपनी प्रस्तुति से सहभागी को मनोरंजन प्रदान किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com