Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सम्पूर्ण कमिटि विघटन के लिए कांग्रेस में लिखित प्रस्ताव पेश

 

काठमांडू, २२ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता कुलबहादुर (केबी) गुरुङ ने पार्टी अन्तर्गत निर्मित सभी कमिटी को विघटन के लिए लिखित प्रस्ताव पेश किया है । पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में लिखित प्रस्ताव पेश करते हुए नेता गुरुङ ने कहा है कि १३वें महाधिवेशन में शेरबहादुर देउवा को पार्टी सभापति बनाने के लिए किया गया प्रस्ताव को को भी वह वापस करना चाहते हैं । उन्होंने कहा है कि देउवा को पार्टी सभापति के लिए प्रस्ताव करना गलत था ।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा


नेता गुरुङ ने कहा है कि पार्टी सभापति और प्रधानमन्त्री के रुप में देउवा ने जो भूमिका निर्वाह की, उससे वह दुखित है । उन्होंने आगे कहा– ‘मैंने १३वें महाधिवेशन में देउवा को सभापति बनाने के लिए जो प्रस्ताव किया था, पार्टी विधान और नैतिकता की कोई भी परवाह न करते हुए मैं उसको आज की मिति से ही वापस करना चाहता हूं, गरिमय कार्य समिति बैठक में मैं यह दुःखपूर्वक सुना रहा हूं ।’
नेता गुरुङ का मानना है कि पार्टी सभापति देउवा ने पार्टी सिद्धान्त के विपरित गुट निर्माण किया है, विधान अनुसार मनोनयन जो होना चाहिए था, वह नहीं किया है और पार्टी को ध्वस्त किया है । यद्यपि उनका यह भी मानना है कि चुनावी हार की जिम्मेदवारी संसदीय बोर्ड में आवद्ध सभी सदस्य और केन्द्रीय कार्य समिति को लेना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *