Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में कल सार्वजनिक छुट्टी

 

धनुषा, २३ अप्रिल । वैशाख ११ गते (कल मंगलबार) प्रदेश नं. २ में सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय प्रदेश सरकार ने किया है । वैशाख ११ गते जनकपुर में जानकी नवमी (सीता जयन्ती) मनाया जाता है, इसी पर्व को लक्षित कर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय किया है । प्रदेश नं. २ ने निर्णय किया है कि संघीय सरकार द्वारा निर्धारित दिनों के अतिरिक्त ८ दिन प्रदेश नं. २ में सार्वजनिक छुट्टी दी जाएगी ।
प्रदेश सरकार द्वारा किया गया निर्णय के अनुसार छठपर्व और होली के अवसर पर दो–दो दिन छुट्टी दी जाएगी । इसीतरह रक्षा बंधन, विवाह पंचमी और राम नवमी के दिन भी छुट्टी दी जाएगी । आन्तरिक मामिला तथा कानुन मन्त्रालय स्रोत के अनुसार इस्लाम धर्मावलम्बी के लिए विशेष दिन ‘पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लाहु वलैहे वसम के जन्म दिन’ (वारह रविउल्ल औयल) के दिन भी छुट्टी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com