धार्मिक और पर्यटकीय विकास प्रदेश सरकार की प्रथम प्राथमिकताः मुख्यमन्त्री राउत
जनकपुरधाम, २३ अप्रिल । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा कै कि धार्मिक और पर्यटकीय विकास सरकार की प्रथम प्राथमिकता है । जानकी नवमी के अवसर पर रामायण सर्किट द्वारा जनकपुरधाम में आयोजित रामायण मेला को उद्घाटन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘प्रदेश नं. २ के लिए धार्मिक पर्यटन ही विकास के लिए प्रमुख आधार है । इसीलिए इस क्षेत्रों की विकास और बिस्तार के लिए सरकार प्रद्धिबद्ध है ।’
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि जानकी मन्दिर को आधार मान कर धार्मिक सर्किट निर्माण करने की योजना सार्वजनिक हो चुकी है । उनका कहना है कि सभी धार्मिकस्थलों को एक ही सर्किट में जोड़कर विकास किया जाएगा । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्माणाधिन ‘रामायण सर्किट’ ने सिर्फ जनकपुर और अयोध्या को जोड़ा है, उसको बिस्तार कर भारत की अन्य शहरों को भी जोड़ने की जरुरत है । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि धार्मिक महत्व से भरिपूर्ण जानकी मन्दिर की विकास करने के लिए और इस क्षेत्र को विश्व सम्पदा सूची में सुचिकृत कराने के लिए सरकार की ओर से भरमग्दुर प्रयास की जाएगी ।

