Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 24 अप्रैल कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। आपके आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहने के लिए गणेशजी की सलाह है।

  वृषभ (Taurus): आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद की स्थिति विपरीत होने की आशंका है। धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त हो सकता है। शारीरिक रूप से भी आप कमजोरी महसूस करेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न करें। आज का प्रवास आनंददायी रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कर्क (Cancer): भावनाओं के प्रवाह में ना बहें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

सिंह (Leo): 
पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा।

कन्या (Virgo): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। आज वाणी पर संयम रखने की सलाह गणेशजी देते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि हो सकती है, संभलकर चलें।

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

तुला (Libra): आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश में रहने वालों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में प्रमोशन के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से संबंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): 
आज शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आपके मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएंगे। अचानक धनप्राप्ति का योग है। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव कर सकता है। अधिक खर्च होने से धन की तंगी हो सकती है लेकिन अंत में सब सही हो जाएगा। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पड़ सकता है।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली थ्री ए सुरंग से ६ शव बरामद

कुंभ (Aquarius): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय हो सकता है लेकिन आपको मानिसक सुख मिलेगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।

मीन (Pisces):
 किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में ना उलझें। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है।मध्याह्न के बाद स्थिति में अचानक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे। कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com