नेपाल, भारत अाैर चीन के साथ त्रिदेशीय साझेदारी से नेपाल काे लाभ मिलेगा : डा. राजन भट्टराई
काठमाडौं २५ अप्रैल
नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह के सदस्य डा. राजन भट्टराई ने कहा है कि नेपाल, भारत अाैर चीन के साथ त्रिदेशीय साझेदारी से नेपाल काे लाभ मिलेगा ।
एमाले नेता रहे भट्टराई ने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल भ्रमण में भी त्रिदेशीय साझेदारी के विषय में बातचीत हाेने का संकेत दिया है ।
बुधबार काठमाडौं में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बाेलते हुए उन्हाेंने कहा कि नेपाल के विषय में चर्चा के लिए भी भारतीय प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा सेे पहले चीन यात्रा हाे रही है । उन्हाेंने कहा कि केपी ओली नेतृत्व की सरकार ने भारत अाैर चीन के साथ लाभ लेने में कूटनीतिक सम्बन्ध काे अागे बढाया है । उन्हाेंने विश्वास जताया कि भारतीय प्रधानमंत्री की अागामी नेपाल यात्रा से दाेनाें देश के बीच विश्वास बढेगा अाैर सम्बन्धाे काे नया अायाम मिलेगा ।


