Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती शहर जोगबनी थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली दवा  जब्त की,करोवारी भी गिरप्तार

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । नेपाल के मोरंग पुलिस द्वारा  बड़ी मात्रा में नाशली दावा के बरामदगी के साथ कथितआपराधिक कारोबार में संलग्न सात लोगो के गिरप्तारी के बाद जोगबनी थाना पुलिस सीमा से सटे वार्ड संख्या 10 स्थित रामलाल यादव के घर छापामारी कर बड़ी मात्रा में नशीली दवा जब्त किया  । थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया गुप्त सूचना मिली जिसपर करवाई करते हुए यह सफलता मिली । थाना पुलिस घर मालिक व करोवारी  रामलाल यादव उर्फ लुंगी को भी गिरप्तार किया है । इस कारवायी में उसके घर से  कोडीनयुक्त शिरप  1100 पीस , नशीली सुई 12490 पीस  स्पास्मो 7480 पीस व डिस्कवर वाइक संख्या  बी आर 38 डी /2557 बरामद कर जब्त किया  है । थाना प्रभारी ने बताया जब्त नशीली दवा का अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये बताया गया है । तीन वर्ष से नशीली दवा के कारोवार में संलग्न रामलाल यादव को  न्यायिक अभिरक्षा  में अररिया जेल भेजा गया है । इधर फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर  एक दवा दुकानदार के आवास पर छापामारी कर  150  बोतल कफ शिरप सहित घर मालकिन महिला  शीला गुप्ता को गिरप्तार किया गया है ।  इससे पूर्व  फारबिसगंज के  डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में   रिलाइंस मेडिकल हाउस में छापामारी कर 150 बोतल कफ शिरप जब्त किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *