Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज स्थित नारायण उपक्षेत्रीय अस्पताल के आगे विरोध प्रदर्शन

 

वीरगंज, २७ अप्रिल । वीरगंज स्थित नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल के आगे वीरगंज के स्थानीय युवा तथा सामाजिक अभियान्ता ने विरोध प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन में उतर आनेवाले सामाजिक अभियान्ता को कहना है कि अस्पताल में शुल्क वृद्धि की गई है, जो आर्थिक रुप में कमजोर आम जनता के लिए अन्याय है । नारायणी उप–क्षेत्रीय अस्पताल विकास सहयोग अभियान के आह्वान पर शुक्रबार ११ बजे से १२ बजे तक १ घण्टा के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया है ।

यह भी पढें   नीति तथा कार्यक्रम के प्रश्नों का जवाब प्रधानमंत्री नहीं देंगे


स्मरणीय है, नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करानेवाले अधिकांश लोग आर्थिक रुप से कमजोर होते हैं । सामाजिक अभियान्ता को कहना है कि अस्पताल में निजी शुल्क की तरह उच्च शुल्क लिया जाता है, जो घोर अन्यायपूर्ण है । प्रदर्शन में उतर आनेवालों ने विभिन्न नारा अंकित प्लेकार्ड प्रदर्शन किया है । अभियान के संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ ने कहा है कि अस्पताल में भ्रष्टाचार और अनियमिता होती है, लेकिन उसको सुधार करने के बजाय शुल्क वृद्धि कर आम गरीब लोगों के ऊपर अन्याय की गई है ।
इधर अस्पताल स्रोतका कहना है कि अस्पताल आर्थिक रुप में कमजोर होते जा रहा है, इसीलिए आर्थिक स्रोत बढ़ाने के लिए शुल्क में वृद्धि की गई है । अस्पताल प्रशासन को मानना है कि सरकार जो रकम देती है, उससे अस्पताल संचालन नहीं किया जा सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *