Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 28 अप्रैलः कन्या राशि को मिलेगा लाभ और आपको…

 

मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के साथ संघर्ष में आपकी ही जीत है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

 वृष (Taurus): कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें अन्यथा पाचनतंत्र की तकलीफ होने की आशंका है।

मिथुन (Gemini): अत्यधिक भावनाशील आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट का रोग आपको परेशान कर सकता है। अधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर गगन कुमार थापा निर्वाचित

कर्क (Cancer): आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता का अनुभव करेगा। मित्रो, सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

सिंह (Leo): आज आपका दिन मिश्रत फलदायी रहेगा। कार्य में अधिक सफलता नहीं मिलने पर हताशा की भावना आ सकती है। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसने वाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश-व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध आपका काम बिगाड़ सकता है, इसे नियंत्रित रखें।

कन्या (Virgo): व्यापार में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मुलाकात होगी। उनकी तरफ से मिले हुए उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा, प्रमोशन होने की पूर्ण संभवाना है।

तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ सकता है। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने 30.87 अरब रुपये का बजट प्रस्तावित किया

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है।

धनु (Sagittarius): आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मकर (Capricorn): 
बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकते हैं। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। संतान की समस्या आपको परेशान कर सकती है। गलत रूप से धन खर्च हो सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कुंभ (Aquarius): आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाद-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है लेकिन अंत में सब सही हो जाएगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे। जमीन, वाहन की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।

मीन (Pisces):
 गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों में से बाहर निकल कर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्यजीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com