Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी का जनकपुर भ्रमण : मुख्यमंत्री-गृहमंत्री टकराव और सहयोग

 

रेयाज आलम, जनकपुरधाम, वैशाख १९ –भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के भ्रमण से पहले एक तरफ केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के बीच की दुरी और टकराव जनकपुर में दिखने लगा है। भारतीय प्रधामन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए सुरक्षा तैयारी जानने के लिए केन्द्र सरकार के गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल के टोली ने बिना जानकारी कराए जनकपुर आने पर प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री आक्रोशित हुए ।

मोदी के स्वागत और अभिनन्दन के लिए हो रहे तैयारी का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमन्त्री मोहम्मद लालबाबु राउत के बाह्रबिघा मैदान पहुँचने पर अचानक नेपाली सेना के हेलिकोप्टर से केन्द्र सरकार के गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल के पहुचने पर प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री आश्चर्यचकित हुए।

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?

आक्रोशित हुए मुख्यमन्त्री राउत ने  गृहमन्त्री थापा से कहा, प्रदेश सरकार भी है, इसका ख्याल किए बिना आपलोग आए, कम से कम आने से पहले खबर तो करना चाहिए, ऐसे  व्यवहार से प्रदेश और केन्द्र के बीच दुरी बढ़ेगी।

दूसरी तरफ प्रदेश नम्बर २ के प्रदेशसभा सांसदों ने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जनकपुर भ्रमण के क्रम में सांसदो को भन्सार छुट में गाड़ी मांग करने का सुझाव दिया है। सांसद जगत तारेन देवी साह ने मोदी का जनकपुर में भव्य स्वागत करके भन्सार छुट में गाडी उपलब्ध कराने का आग्रह करने का सुझाव दिया।  भारतीय प्रधानमन्त्री के भ्रमण के साथ २ सौ करोड रुपैयाँ के लागत से बनने वाले रामायण सर्किट के निर्माण को गति लेेंने की उम्मीद है।

यह भी पढें   सिंहदरबार के प्रशासकीय केन्द्र में कार दुर्घटना

भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी का २८ वैशाख से दो दिन के नेपाल  भ्रमण का कार्यक्रम है। भ्रमण के दौरान मोदी का भारत के पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा जनकपुर आने का कार्यक्रम है। भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी का स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.ओली करेंगे। जानकी मन्दिर में विशेष पुजाअर्चना करने के बाद काठमाडौं आकर मुक्तिनाथ के दर्शन का भी कार्यक्रम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com