Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए साेनम कब बन रही है दुल्हन

 

मुंबई २मई

 

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। इस बात की पुष्टी सोनम और आनंद के परिवारों ने की है।

बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं कार्ड छपने शुरू हो चुके हैं। वही गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से अॉफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद। आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *