Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दस साल का हुअा अमिताभ बच्चन का ब्लाग

 

१७ अप्रेल

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं।अपने बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं और दिल की बातों को ब्लॉग के जरिये लोगों तक पहुंचाते हैं। उन्हें ब्लॉग लिखते हुए 10 साल हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने 17 अप्रैल 2008 से ब्लॉग लिखना शुरू किया था। इस एक दशक में उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया और कई सारी बातें भी उन्होंने उनके मन की लोगों से साझा की। बच्चन ने एक दिन भी रुके बिना ब्लॉग लिखा है। उन्होंने उनका 3676 वां ब्लॉग लिखा है। पिछले 10 वर्षों से बिना रुके उन्होंने इस काम को किया है। अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म 102 नॉट आउट में 102 वर्ष के व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। इस बारे में लिखते हुए उन्होंने लिखा है,’ अप्रैल 2008 को कुछ शब्द मैंने लिख छोड़े थे। इसके बाद इनका सिलसिला शुरू हो गया। कुछ पहचान लिए गए कुछ वापस आ गए। इसके बाद, एक के बाद, एक के बाद एक आते गए और अब 10 वर्ष पूर्ण हो गए। मैं किसी को भी नहीं जानता था और फिर हम सभी ने एक दूसरे को पहचानते हुए विश्व का सबसे अच्छा घर यही बनाया। तो क्या अब 10 वर्ष का उत्सव मनाना चाहिए। 10 ही क्यों 11 क्यों नहीं या उससे भी अधिक। मुझे लगता है प्रत्येक दिन का हमें उत्सव मनाना चाहिए। हमें हर दिन को एकता और सदभाव के साथ मनाना चाहिए। यही असली उत्सव है।

बच्चन, आमतौर पर देर रात और तड़के ब्लॉग लिखते हैं। यही नहीं वो ट्विटर पर भी एक्टिव हैं। फिल्म 102 नॉट आउट के बाद वो आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नज़र आयेंगे। उन्होंने चिरंजीवी की फिल्म से रा नरसिम्हा राव में भी छोटा सा रोल किया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *