Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी के भ्रमण सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने जनसैलाब लाने का आह्वान किया

 
रेयाज आलम, वीरगंज | बीरगंज बैशाख २३ -भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकपुर भ्रमण को सफल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी ने अपने गृहजिले पर्सा में सर्वदलीय बैठक करके ब्यापक जन सहभागिता पहुचाने का आहवान किया।
जि.स.स, बीरगंज के सभा कक्ष में पर्सा के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी डायरेक्ट जनकपुर आ रहे है, इसका अर्थ है वे मधेश प्रदेश से डायरेक्ट रिश्ता रखना चाहते है।  मोदी जी ने मधेश प्रदेश को जितना बड़ा महत्व दिया है, हमे भी उसी भव्यता के साथ उनका स्वागत करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बदनीयत्पूर्ण तरीके के प्रदेश के विनियोजित रकम को लटका दिया गया है, हमारे पास संसाधन नही है, लेकिन मधेश का दिल बड़ा है, मधेशी  मोदी जी के स्वागत के लिए पैदल चल कर भी सहभागी होंगे।
मुख्यमंत्री के आहवान पर जनप्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से सहयोग करके और पैदल चल कर जनकपुर पहुचने का प्रतिबद्धता ब्यक्त किया
कार्यक्रम में संघीय सांसद हरिनारायण रौनियार, प्रदेश संसद प्रह्लाद गिरी, रमेश पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, मंजूर अंसारी, करीमा बेगम, सिंगासन साह, मेयर बिजय सरावगी के साथ जिला भर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *