Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

हिमालिनी की संपादक श्वेता दीप्ति मातादीन मूर्तिदेवी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

 

नारनौल, हरियाणा | मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट नारनौल द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित करके डा.श्वेता दीप्ति को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये समानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के उपाध्यक्ष डॉ श्रेयांश द्विवेदी थे तथा विशिष्ट अतिथि सिंहानिया विश्विद्यालय के कुलपति डॉ उमाशंकर यादव जी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजदूत एवम आई एफ एस अधिकारी माननीय आजाद सिंह तूर ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मातादीन जी एवं उनकी धर्म पत्नी स्वर्गीया मूर्तिदेवी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा प्रार्थना संगीत के साथ किया गया ।

यह भी पढें   एनपीएल: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से विराटनगर किंग्स की 2 रन से रोमांचक जीत

मनु मुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ रामनिवास मानव जी ने स्वागत मन्तव्य में कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डाला । उक्त कार्यक्रम में नेपाल काठमांडू से शरीक हिमालिनी की संपादक डॉ श्वेता दीप्ति को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिये मातादीन मूर्तिदेवी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसी सम्मान से इम्फाल मणिपुर से हिंदी सेविका सुश्री आहेम कामे को सम्मानित किया गया । डॉ राधागोविन्द थोमाँग वरिष्ठ हिंदी सेवी तथा शिव गौड़ शास्त्री संस्थापक आलोक संस्कृत महाविद्यालय महेंद्र गढ़ को मातादीन मूर्तिदेवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । विशिष्ट जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत भव्य रूप से सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 नवंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2084

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com