हिन्दू राष्ट का माहौल के लिए बालसंत ने खुद पर चलवाई गोली

माला मिश्रा बिराटनगर । 24 वर्षीय बालसंत श्रीनिवासाचार्य पर गोली चलाने वाला कोई दूसरा नही उन्ही के सहमति पर उनका विश्वासपात्र द्वारा प्रशिक्षित शूटर निकला । कई चरण के आंदोलन के बाद भी नेपाल को हिन्दू राष्ट नही घोषित किया गया तो बालसंत ने एक षड्यंत्र रचा और अपने विश्वासपात्र को इसकी जिम्मेवारी दी। उपरोक्त खुलासा बिराटनगर स्थित जिला प्रहरी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने किया । मोरंग पुलिस बालसंत पर गोली चलाने वाले भरतपुर महानगरपालिका बेलचौक निवासी 29 वर्षीय माधव चौधरी और बालसंत के विश्वासपात्र लक्ष्मीराज अधिकारी के गिरप्तारी व वयान के बाद किया । गोली लगने से घायल बालसंत 22 दिनों तक बिराटनगर के न्यूरो अस्पताल में उपचार कराया बाद में घाव सूखने के बाद काठमांडु के गौशाला में रहते आ रहे थे । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज सोमबार को ही उपचार के लिए काठमांडू से दिल्ली जा रहे बालसंत श्रीनिवासाचार्य को एयरपोर्ट से गिरप्तार किया है । मोरंग पुलिस ने पत्रकार वार्ता में बालसंत को सार्वजनिक किया हालांकि इस दौरान बाबा कुछ बोलने से इनकार किया । गिरप्तार दोनो ही अभियुक्त ने गोली प्रहार की घटना को बालसंत द्वारा तैयार किया षड्यंत्र बताया । मोरंग पुलिस ने उक्त पिस्तोल भी बरामद कर लिया है ।
बताते चले कि गत 8 अप्रेल को श्रीनिवासाचार्य पर रात्रि लगभग 2 बजे तीन राउंड गोली चलाया गया था जब वह बिराटनगर के जातवा में श्रीमद्भगवत कथा वाचन करने आये थे । बालसंत का हमला पर राजनीतिक दल के दिग्गज राजनेताओं ने निंदा कर हमले में शामिल का गिरप्तारी का मांग करते आया था ।

