Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कामिनी राजभण्डारी को बर्खास्त करने की तैयारी

 

काठमांडू, ८ मई । नेपाल टेलिकम की प्रबन्धक निर्देशक कामिनी राजभण्डारी को सरकार की ओर से बर्खास्त करने की औपचारिक तैयारी शुरु हुई है । कार्य क्षमता अभाव और असफल व्यवस्थापकीय भूमिका के आरोप में उनको हटाया जा रहा है । इसी आरोप में उनके साथ लिखित स्पष्टीकरण पूछा गया है । स्पष्टकरण में पुछा है– ‘आपको जिम्मेवारी से क्यों बर्खास्त नहीं किया जाए ?’ इसका मतलव सरकार राजभण्डारी को पद से बर्खास्त करने की मानसिकता में पहुँच गई है । कहा जाता है कि अगली मन्त्रिपरिषद् बैठक से उन को प्रबन्ध निर्देशक की जिम्मेदारी से हटाया जाएगा ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक


बर्खास्ती के लिए सबसे पहिले स्पष्टीकरण संबंधी कानुनी प्रक्रिया को पूरी करनी पड़ती है । इसीलिए उनके साथ स्पष्टीकरण पूछा गया है । सन्तोषजनक स्पष्टीकरण नमिलने पर उनको हटाया जाता है । राजभण्डारी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने कार्य दक्षता प्रदर्शन नहीं किया है, निजी क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा करने में वह असफल रही हैं, सेवा और गुणस्तर में टेलिकम को कमजोर बनाया है । स्मरणीय है कि दो हफ्ता पहले प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली खूद ने कामिनी को बुलाकार बातचीत किया था, और टेलिकम की गतिविधि प्रति असन्तुष्टि व्यक्त किया था ।
तत्कालीन सञ्चारमन्त्री राम कार्की के समय में कामिनी वि.सं. २०७३ में प्रतिस्पर्धा से टेलिकम में प्रबन्ध निर्देशक बनी थीं । उनकी कार्यकाल ०७६ तक है । लेकिन सञ्चार राज्यमन्त्री उनको हटाने के लिए लगे हुए हैं । टेलिकम संचालक समिति ने भी प्रबन्ध निर्देशक की कार्यक्षमता के ऊपर प्रश्न उठाया है और कहा है कि उनकी कार्य सम्पादन मूल्यांकन सन्तोषप्रद नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com