Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले–माओवादी एकता दीर्घकालीन नहीं हो सकताः विजुक्छे

 

भक्तपुर, १८ मई । नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छें ने कहा है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच जो पार्टी एकता हुई है, वह दीर्घकालीन नहीं हो सकता । उनका मानना है कि उक्त एकता सौद्धान्तिक आधार में नहीं पदीय भागबण्डा के आधार में की गई है ।
रफत संचार क्लब भक्तपुर द्वारा शुक्रबार आयोजित साक्षात्मकार कार्यक्रम में बोलते हुए नेता बिजुक्छें ने कहा– ‘अभी समाचार आ रहा है कि एसिया में ही सबसे बड़ी कम्युनिष्ट पार्टी के रुप में नव गठित ‘नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी’ बना है । लेकिन यह सच नहीं है । दो पार्टी की एकता को देखते हैं तो उसमें सैद्धान्तिक नहीं, भागबण्डा हावी हुआ है ।’
रुस का उदाहरण देते हुए अध्यक्ष बिजुक्छें ने कहा कि वहां संख्यात्मक रुप में सबसे अधिक कम्युनिष्ट पार्टी हैं, लेकिन सैद्धानित्क पक्ष को आत्मसाथ न करने के कारण देश ही टुकड़ा–टुकड़ा में विभजित हो गया है । इस तथ्य को आत्मसाथ करने के लिए उन्होंने नव गठित नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से आग्रह किया । अध्यक्ष बिजुक्छें का मानना है कि एमाले–माओवादी के बीच जो एकता की गई है, उसमें त्याग और योग्यता को प्राथमिकता नहीं दी गई है, इसीलिए कुछ साल के अन्दर ही पुनः पार्टी विभाजन हो सकती ।
नेता बिजुक्छें ने यह भी दावा किया कि वर्तमान सरकार ठेकेदार, दलाल, गुण्डा और काला व्यापारियों की सहयोग से चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *