Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी तथा आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।

मिथुन:

आज आपके मन में विचारों की तरंगे उठेंगी, आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों से जुड़ना पडेगा, लेकिन वाद-विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों पर अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास को टालें।

कर्क:

आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकते हैं। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
सिंह:

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं।

कन्या:

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला:

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपको नुकासान हो सकता है। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक हो सकता है। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की आशंका है, लेकिन आप इसे टालें। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

वृश्चिक:

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा।

धनु:

कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी प्रमोशन के लिए विचार करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

मकर:

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतान की समस्या चिंता का कारण बन सकती है। लंबी यात्रा की आशंका है।

कुंभ:

आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक रूप से परेशानी पहुंचा सकते हैं। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित हो सकते हैं। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।

मीन:

गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में साझेदारी करने के लिए भी शुभ समय है। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *