Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांके जिला स्थित राधापुर साक्षर गांव घोषित

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके), १२ जेष्ठ
बाँके जिला स्थित खजुरा गावँपालिका वडा नं.– १ राधापुर को साक्षर वडा घोषणा किया गया है । शुक्रबार मैटहवा माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत खजुरा–१ को साक्षर गांव घोषित की गई है । साक्षर वडा घोषणा करते हुए वडाध्यक्ष सुमन मल्ल ने कहा कि वडापालिका से प्राप्त होनेवाला सेवा–सुविधा लेनेवाले अब अँगुठाछाप मुक्त हो गए हैं ।


प्रदेशसभा सदस्य बाबुराम गौतम ने कहा कि स्थानीय तहों की नयां निर्वाचन होने के बाद खजुरा–१ को पहली बार साक्षर घोषणा किया है । उनका यह भी मानना है कि अब जिला में अन्य गांव को भी साक्षर बनाने के लिए बबाव बढ़ गया है । कार्यक्रम में सहभागी जिला समन्वय समिति बाँके के संयोजक अजय श्रीवास्तव, खजुरा गावँपालिका के प्रमुख किस्मतकुमार कक्षपति, जिला शिक्षा तथा समन्वय इकाई बाँके के प्रमुख गोरख थापा जैसे वक्ताओं ने कहा कि राधापुरबासियों की तरह ही अन्य क्षेत्र में रहनेवाले हर नागरिक साक्षर होना आवश्यक है ।
जनसंख्या की दृष्टिकोण से राधापुर में १५ से ६० वर्ष उमेर समूह के दो हजार ९ नौ ६२ लोग रहते हैं, इस उम्र समूह के ९८.१९ प्रतिशत लोग साक्षर रहें है । राधापुर सामुदायिक अध्ययन केन्द्र और समृद्धि का पाईला नामक संस्था ने साक्षर वडा घोषणा के लिए सहयोग किया है । कार्यक्रम में खजूरा गावँपालिका के प्रशासकीय प्रमुख सुन्दर श्रेष्ठ, शिक्षक महासंघ बाँके के अध्यक्ष बाबुतरुण गौतम, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष बामदेव सुवेदी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव जैसे व्यक्तित्व भी उपस्थित थे ।
वार्ड साक्षर होने की खुशी में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों की उपस्थिति में खुशीयाली रैली भी निकाला गया था । बाँके जिला स्थित ८ स्थानीय तहों के ८१ वार्ड में से नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वडा नम्बर १ धम्बोझी, वडा नम्बर १७ कारकाँदौं और बैजनाथ गावँपालिका की वडा नंं.–२, ३, ४ साविक (नौबस्ता गाविस) को इससे पहले ही साक्षर घोषणा की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *