Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक हप्ता के भीतर फोरम नेपाल सरकार में ! उपेन्द्र यादव शहरी विकास मन्त्री !!

 

काठमांडू, २७ मई । आज सुबह तक समाचार आ रहा था कि राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल को सरकार में शामील कराने की तैयारियां हो रही है, इसके लिए राजपा संयोजक महन्थ ठाकुर को सभामुख बनाया जाएगा । लेकिन कुछ घण्टा के बाद समाचार उलटा हो गया है । अब समाचार आ रहा है कि राजपा नहीं, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल सरकार में शामील हो रही है और पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव शहरी विकास मन्त्री बन रहे हैं ।
हां, पिछली बार सार्वजनिक समाचार में कुछ दम है । आज ही सरकार द्वारा पेश नीति तथा कार्यक्रम पास हुआ है, लेकिन संसद बैठक शुरु होने से पहले फोरम नेपाल के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के बीच भेटवार्ता हुई । भेटवार्ता के बाद राजपा नहीं, फोरम नेपाल को सरकार में शामील कराने की बात लगभग तय हो गया है । नेकपा सम्बद्ध के कुछ नेताओं को विश्वास किया जाए तो यही हफ्ता फोरम नेपाल के अध्यक्ष शहरी विकास मन्त्री होनेवाले हैं ।
आइतबार प्रधानमन्त्री ओली, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और फोरम नेपाल के अध्यक्ष यादव के बीच भेटवार्ता हुआ था, उक्त भेटवार्ता संविधान संशोधन संबंधी मुद्दों में केन्द्रित रहा था । कहा जाता है कि भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री ओली संविधान संशोधन के लिए राजी हुए हैं । इसीलिए फोरम नेपाल भी सरकार में जाने के लिए सकारात्मक हो गई है ।
स्मरणीय है, पहले से ही फोरम नेपाल ने संविधान संशोधन के संबंध में लिखित सहमति के लिए माग किया था । लेकिन अभी तक प्रधानमन्त्री ओली लिखित सहमति के लिए तैयार नहीं हैं । कहा जाता है कि नेकपा के अध्यक्ष द्वय की ओर से संविधान संशोधन के लिए मौखिक प्रतिबद्धता आया है । इसी प्रतिबद्धता के आधार में फोरम ने सरकार द्वारा पेश नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर रखा गया संशोधन प्रस्ताव को वापस किया है । कहा जाता है कि अब एक हफ्ता के भीतर पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव की नेतृत्व में फोरम सरकार में सहभागी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *