नेकपा और फोरम बीच पार्टी एकता के लिए विचार–विमर्श शुरु
काठमांडू, ४ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के बीच पार्टी एकता के लिए विचार–विमर्श शुरु होने लगा है । नेकपा नेतृत्व में निर्मित सरकार में फोरम शामील होने के बाद पार्टी एकता के लिए भी अनौपचारिक बहस शुरु हो गया है । राजधानी दैनिक में प्रकाशित समाचार अनुसार नेकपा के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के बीच पार्टी एकता के लिए अनौपचारिक विचार–विमर्श शुरु हुआ है ।
प्रधानमन्त्री ओली निकट स्रोत ने कहा है कि नेकपा और फोरम के बीच पार्टी एकता के लिए विचार–विमर्श तो हुआ है, लेकिन इसने औपचारिक स्वरुप ग्रहण नहीं किया है । नेकपा के ही स्थायी कमिटी सदस्य देवेन्द्र पौडेल ने स्वीकार किया है कि दोनों पार्टी के बीच एकता के लिए प्रयास हो रहा है । नेता पौडेल के अनुसार सरकार में शामील होने से पहले की गई दो सूत्रीय सम्झौता से पहले भी पर्टी एकता संबंध में अनौपचारिक विचार–विमर्श हुआ था ।
नेता पौडेल ने कहा– ‘दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच पार्टी एकता संबंधी प्रसंग को लेकर अनौपचारिक बहस हुआ है । नेकपा सम्बद्ध नेताओं ने ही प्रस्ताव किया था कि सिर्फ सरकार में शामील ही नहीं, पार्टी एकता ही किया जाए ।’ लेकिन पौडेल का कहना है कि उसके बाद इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में औपचारिक बहस नहीं हुआ है ।
इधर फोरम नेपाल के नेता प्रमोद गुप्ता का कहना है कि अभी तो दो पार्टियों के बीच कुछ मुद्दा में सहमति होने के कारण ही पार्टी सरकार में शामील हो गई है । उन्होनं कहा– ‘नेकपा ने संविधान संशोधन के लिए लिखित प्रतिबद्धता व्यक्त करने के कारण ही फोरम नेपाल सरकार में सहभागी हुई है । आज के लिए हमारी प्रमुख मांग ही संविधान में संशोधन हैं । उसके बाद दोनों पार्टियों के बीच सिद्धान्त, विचार, नीति तथा कार्यक्रम में सहमति होती है तो पार्टी एकता भी हो सकती है ।’

