Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 04 जून: जानें, कैसा रहेगा आज आपका दिन

 
मेष:

किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कामकाज के हेतु प्रवास पर जाना हो सकता है। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

वृषभ:

विदेश जाने के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थयात्रा कर सकते हैं।

मिथुन:

क्रोध पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगी।

यह भी पढें   कांग्रेस सह महामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देने की जीवनबहादुर शाही की घोषणा
कर्क:

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। साझेदारी में लाभ होगा।

सिंह:

घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद भी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपकी विशेष रुचि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या:

किसी न किसी कारण से मन में चिंता हो सकती है। संतान और स्वास्थ्य के बारे में आपको थोड़ी परेशान हो सकती हैं। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का किया फैसला
तुला:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। माताजी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक:

कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा।

धनु:

पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशान हो सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना आज हितकर नहीं है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें।

मकर:

यह भी पढें   14 विधेयकों को संसद में दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों और सम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिल सकता है।

कुंभ:

पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी के साथ गलतफहमी होने से विवाद होगा। क्रोध पर संयम रखें। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें।

मीन:

आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों पर जाना होगा।(राशिफल स्त्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com