फोरम और नेकपा बीच एकीकरण की खबर भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार : उपेन्द्र यादव
जेष्ठ २४, काठमांडू | फोरम और नेकपा बीच एकीकरण की खबर को फोरम अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार बताया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछदिनों से फोरम और नेकपा बीच पार्टी एकीकरण की खबरें संचारमाध्यम और सोशल मीडिया छाए हुए थे, जिसके संबंध में फोरम अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके खंडन किया।
अध्यक्ष यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “पिछले कुछ दिनों से बिभिन्न संचारमाध्यम और सामाजिक सञ्जाल में संघीय समाजवादी फोरम, नेपाल और नेकपा बीच पार्टी एकीकरण संबंधित प्रचारित समाचारप्रति गंभीर ध्यानाकर्षण हुआ है।”
“संघीय समाजवादी फोरम, नेपाल के बैशाख २१ गते सम्पन्न केंद्रीय कार्यसमिति के बैठक ने नीति, सिद्धान्त और विचार मिलनेवाले दल/पार्टी के साथ एकीकरण करने का निर्णय किया था। लेकिन, इसबीच फोरम, नेपाल और नेकपा बीच एकीकरण के संदर्भ में तत्काल कोई भी संभावना नही रहने के अवस्था मे भी पार्टी एकीकरण हो रहा कहकर, सुनियोजित ढंग से जनता में भ्रम सृजना होने वाला प्रचार हो रहा है।”
“तथ्यहीन ढ़ंग से आरहे ग़लत समाचारों से भ्रम फैलाने और जनता में ग़लत संदेश देने के नियत से प्रचारित इस प्रायोजित और निराधार समाचार में कोई सत्यता नही है, इसे सम्पूर्ण पार्टी पंक्ति और आम जनता में स्पष्ट करना चाहते है।”



