Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठग ठेकेदारों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगाः गृहमंत्री थापा

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ जून ।
गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने कहा निर्माण कार्यों में ज्यादा समय लगाने और बहाने वाजी करनेवाले ठेकेदारों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वो कितना भी शक्तिशाली क्यू ना हो ।
गृह मंत्रालय में आयोजीत प्रेस कँन्फ्रेंन्स में गृहमंत्री थापा ने कहा भौतिक पुर्वाधार तथा यातायात व्यवस्था मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय लगायत सम्बद्ध निकायों के साथ समन्वय करके अपने काम को पुरा करने में बहानेबाजी करनेवाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
सोने की तस्करी के मामले में गीरफ्तार होनेवालें लोगों की संख्या बढ़ सक्ती है बतातें हुए गृहमंत्री थापा ने कहा सोने की तस्करी के मामले में अब बड़ी मछली को हिरासत में लीया जाएगा ।
उन्होंने कहा विकास ,समृद्धि के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार ,तस्करी और अनियमितता को जड़ से उखार फेक्ने के अभियान में गृह मंत्रालय सकृय हो कर काम कर रहा हैं ।गृहमंत्री थापा ने कहा सुशासन कायम करने के लिए तस्करी और आपराधिक गतिविधि निस्तेज करने के लक्ष्य के साथ ८२ सुत्रिय गृह प्रशासन सुधार योजना बनाई गई है ।उन्होंने ये भी बताया कि मदिरा नियन्त्रण और लागूऔषध निषेध के अभियान को भी तीव्र गती में आगें बढ़ाया जाएगा ।
इसीतरहा, कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री शेर बहादुर तामांग ने कहा कि प्रतिपक्षी दलों को साथ ले चलने के लिए संसद में दर्ज संसद संचालन नियमावली के मसौदे पर सहमति बनाने पहलकदमी की जा रही है ।
काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हालाँकि संसद संचालन नियमावली को सरकार बहुमत के आधार पर भी पास करा सकती है लेकिन पिÞmर भी नेपाली कांग्रेस के साथ सहमति बनाने की कोशिश कर रही है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता पार्टी को भी सरकार में लाने के लिए बातचीत चल रही है । इस बात का जिक्र करते हुए कि प्रत्यक्ष कार्यकारी राष्ट्रपति की बात भले ही चल रही हो पर संविधान में संशोधन करने वाला विषय नहीं है, मंत्री तामांग ने प्रतिपक्ष से न घबराने का आग्रह किया ।
इसीतरहा, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रघुवीर महासेठ ने सिद्धार्थ राजमार्ग अंतर्गत सिद्धबाबा मंदिर के आसपास बार बार भूस्खलन की वजह से सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति अब नहीं आएगी ।
मंत्रालय के सचिव, विभाग के निदेशक लागयत की प्राविधिक टोली के साथ आज बुटवल–पाल्पा सडकखंड अंतर्गत के उस स्थान का निरीक्षण करने पहुँचे मंत्री महासेठ ने ये बात कही । उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए सरकार बजट की व्यवस्था भी कर चुकी है ।
इसीतरहा, नारायणगढ़–मुग्लिन सडकखंड के पूरे हिस्से में पक्की करने का काम पूरा हो गया है । ये जानकारी उस सड़क परियोजना के इंजीनियर शिव खनाल ने दी ।
सड़क पूरी होने के बाद आज से दिन में गाडि़यों को रोकना बंद कर दिया गया है । इससे पहले तक दिन में १० बजे से ४ बजे तक गाडि़यों को रोककर काम किया जाता था ।
इसीतरहा, कोलंबो प्रोसेस की मंत्री स्तरीय बैठक आने वाले नवंबर महीने में नेपाल में आयोजित होगी ।
श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण राज विष्ट ने जेनेवा में हुई बैठक में काठमांडू में बैठक आयोजित होने की जानकारी कराई । इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के लिए नेपाली स्थायी नियोग ने बयान के जÞरिए साझा की है ।
इसीतरहा, अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवड़ा ने कहा विकास, विपद न्युनीकरण और सुशासन कायम करने के लिए जनप्रतिनिधीओं की सक्रियता जÞरुरी हंै ।
राष्ट्रिय पुर्ननिर्माण प्राधिकरण द्धारा काठमांडू में निजी आवास पुर्ननिर्माण सम्वन्धी समस्या पहिचान और समाधान सम्वन्धि आयोजीत अन्तरक्रिया में अर्थमन्त्री डॉ खतिवड़ा ने काठमांडू घाटी में नीजि आवास निर्माण को गति न मिल्ने का कारण पत्ता लगाकर समस्या का समाधान करने की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करने का प्राधिकरण के पदाधिकारीओं से आग्रह किया । इसीतरहा, कृषि, भूमि व्यवस्था तथा सहकारी मंत्री चक्रपाणि खनाल ने कहा कृषि क्षेत्रों में मौजूद सिडिंकेट का अंत्य करने के लिए पहल शुरु की गई हैं ।
रिपोर्टर्स क्लब द्धारा बुटवल में आयोजीत कार्यक्रम में मंत्री खनाल ने कहा कृषियोग्य जÞमिन के खण्ड़ीकरण पर रोक लगाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed