Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा के ५९ सांसदों की ‘भाग्य फैसला’ आज, दो मन्त्रियों की पद संकट में !

 

काठमांडू, १८ जून । राष्ट्रीयसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले ५९ सांसदों की ‘भाग्य फैसला’ गोला प्रथा (भाग्य चिठ्ठा) द्वारा आज होने जा रहा है । संवैधानिक प्रावधान के अनुसार ही इस तरह उन लोगों की कार्यवधि तय हो जा रहा है । राष्ट्रीय सभा में प्रतनिधित्व करनेवाले ५९ सांसदों में से कौन २ साल के लिए रहेंगे, और कौन ६ साल के लिए, इसका निर्धारण गोला प्रथा (भाग्य चिठ्ठा) द्वारा की जाएगी, जो आज होने जा रहा है ।
गोला प्रथा प्रावधान के अनुसार ५९ सांसदों में से १९ सांसदों की पदावधि २ वर्ष, २० सांसदों की कार्यवधि ४ वर्ष और बांकी २० सांसदों की कार्यवधि ६ वर्ष कायम रहेगा । राष्ट्रीयसभा की प्रथम बैठक से ही उन लोगों की कार्यवधि गणना की जाएगी । राष्ट्रीयसभा सदस्य के रुप में वर्तमान अर्थमन्त्री डा. युवराज अतिवडा और गृहमन्त्री रामबहादुर थापा भी हैं । अगर गोला प्रथा में उन लोगों की कार्यकाल सिर्फ २ वर्ष के लिए ही निर्धारित रहेगा तो उन लोगों को बीच में ही मन्त्री पद से इस्तिफा देना पड़ता है अर्थात्, वे लोग संविधानतः सिर्फ दो साल के लिए ही मन्त्री बन सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *