Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधी सभा और राष्ट्रिय सभा बैठक कि जानिए पुरी विवरण

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ जुलाई ।
प्रतिनिधिसभा ने विनियोजन विधेयक, २०७५ के आश्रित तीन विधेयककों को पारित किया गया है । प्रतिनिधिसभा की बैठक ने आर्थिक विधेयक, राष्ट्र ऋण उठाने संबंधी विधेयक और ऋण तथा जमानत २२ वाँ संशोधन विधेयक को बहुमत से पारित किया । अर्थमंत्री डॉ युवराज खतिवडा ने तीनों विधेयकों को बैठक में प्रस्तुत किया था ।
विनियोजन विधेयक, २०७५ के आश्रित तीनों विधेयक आज सदन से पारित होने के साथ ही आगामी आर्थिक वर्ष २०७५–७६ का बजट प्रतिनिधिसभा से पारित हुआ है ।
इसीतरहा, प्रतिनिधिसभा की बैठक ने प्रतिनिधिसभा नियमावली, २०७५ के नियम २५० के मुताबिक नियम निलंबन संबन्धी प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकृत किया ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी नेकपा के प्रमुख सचेतक सांसद देवप्रसाद गुरुङ द्वारा प्रस्तुत नियम निलंवन के प्रस्ताव का प्रतिपक्ष दल की सचेतक सांसद पुष्पा भुसाल ने समर्थन किया था ।
नियम निलंबन के बाद कानुन न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री शेरबहादुर तामाङ द्वारा प्रस्तुत लापता कर दिए गए लोगों के संबंध में छानबिन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग (पहला संशोधन) विधेयक, २०७५ के प्रस्ताव को बैठक ने बहुमत से स्वीकृत किया ।
लापता छानबिन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग संबन्धी अध्यादेश मार्फत जारी विधेयक को संसद के चालू अधिवेशन यानी आषाढ़ २० गते बुधवार तक पारित करना होगा वरना ये आईन स्वतः निस्क्रिय हो जाएगी । इसीलिए सरकार नियम को निलंबित कर विधेयक पारित करने जा रही हैं ।
इसीतरहा, प्रतिनिधिसभा की बैठक में सभामुख कृष्ण बहादुर महरा ने संसद के विशेष समय और शून्य समय में उठे सवालों के जवाब देने की व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है ।
प्रतिनिधिसभा की आज के विषय समय की बैठक के बाद उन्होंने सांसदों के उठाए गंभीर सवालों के जवाब देने के लिए मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराया ।
बैठक में सांसदों ने बारिश शुरू होने के साथ तराई के विभिन्न हिस्सों में हो रही डुबान की रोकथाम, बाढ़–भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध सड़कों कारण यात्रियों की समस्या का समाधान लगायत विषयों में सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था ।
आज की बैठक में लापता कर दिए गए लोगों के संबंध में छानबीन, सत्य निरूपण तथा मेलमिलाप आयोग (पहला संशोधन) विधेयक–२०७५ के संबंध में राष्ट्रीय सभा से प्राप्त संदेश सहित टेबल किया गया है । प्रतिनिधिसभा के सचिव गोपालनाथ योगी ने इस विधेयक को बैठक में टेबल किया था ।
इसितरहा, राष्ट्रिय सभा की बैठक ने राष्ट्रिय सभा सदस्य निर्वाचन विधेयक २०७५ और संघीय संसद के महासचिव, प्रतिनिधि सभा के सचिव तथा राष्ट्रिय सभा के सचिवों की पारिश्रमिक, सेवा–शर्त और सुविधा संबन्धी विधेयक , २०७५ पारित किया हैं ।
गृहमंत्री राम बहादुर थापा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रिय सभा निर्वाचन विधेयक और कानून मंत्री शेरबहादूर तामांग द्वारा प्रस्तुत संघीय संसद के महासचिव लगायत के पारिश्रमिक संबन्धी विधेयक को बैठक ने सर्वसम्मी से पारित किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *