Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री द्वारा स्थानीय स्तर पर कम्प्यूटर युग की शुरुआत

 

४ जुलाई

नवीनकुमार नवल महोत्तरी

संघीय देश व प्रदेश बनने से सिंहदरवार की पूरी योजना और विकास गाँव मे पहुँची है । जिससे जनता के बीच विकास की आशा जग चुकी है । लेकिन हर गाँवपालिका एवं नगरपालिका में आननफानन में सड़क सहित अन्य विकास के कार्य तो शुरु हो चुके हंै लेकिन इसका प्रभाव भविष्य में टिकाउ नही देखा जा रहा है । बहुत जगह तो काफी विवाद के कारण हर काम फँसा हुआ हैं । जिससे जनता अब हतोत्साहित होने लगी है । इस सबके बावजूद के महोत्तरी जिला के मटिहानी नगरपालिका का विकास दर सबसे आगे है । जहाँ सड़क के पूर्वाधार विकास के साथ साथ नयी डिजिटल टेक्नोलोजी के तहत पिछले महिना मे मटिहानी मे वाईफाई जोन का स्थापना हुआ तो ३ जुलाई को मटिहानी नगरपालिका द्वारा सञ्चालित २ सौ ५० कम्प्यूटर का वितरण प्रदेश के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के हाथो से किया गया । इस वितरण कार्यक्रम मे मुख्यमन्त्री ने नगरप्रमुख हरिप्रसाद मण्डलक ो धन्यवाद देते हुए शिक्षा में कम्प्यूटर युग की शुरुआत को सराहनीय कदम बताया । साथ ही मुख्यमन्त्री द्वारा २ नं. प्रदेश के सम्पूर्ण स्थानीय तह मे ऐसी योजना लागू करने की योजना पर जोर दिया । कार्यक्रम मे भौतिक पूर्वाधार मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने शिक्षा के साथ साथ इस ऐतिहासिक, धार्मिक क्षेत्र के विकास के लिए बहुत जल्द बनौली गाँवस्थित विद्यापति गढ को विद्यापति सर्किट के रुप मे मटिहानी, जलेश्वर, मडै, अनैठा सनुषडा गढ को जोड़ने पर योजना बनाने की बात कही । वैसे भी पुरातत्व विभाग द्वारा महोत्तरी, जलेश्वर, मटिहानी, पिपरा के स्थानीय तह मे अवस्थित धार्मिक मन्दिर एवं गढ का शोध अनुसन्धान किया जा रहा हैं ।
कार्यक्रम मे सामाजिक विकास मन्त्री नवल किशोर साह, स्थानीय विधायक अभिराम शर्मा, मटिहानी स्थित मटिहानी मठ के मानमहन्थ जगरनाथ दास शास्त्री, रामकुमार मण्डल, जयकुमार चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे । उस कार्यक्रम मे मटिहानी नगरपालिका के प्रमुख ने मुख्यमन्त्री सहित मन्त्रीगण को दोसल्ला सहित लक्ष्मीनारायण मन्दिर अंकित उपहार भेंट सहित सम्मानित किया गया । मुख्यमन्त्री के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम मे भाग लेने से स्थानीयस्तर के विकास से ही प्रदेश एवम् देश का विकास सम्भव है । आगे बहुत कुछ करना बाँकी है ये तो शुरुवाती कदम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *