देउवा सरकार द्वारा किया गया सभी राजनीतिक नियुक्ति खारीज
काठमांडू, ५ जुलाई । निर्वाचन आचार संहिता जारी होने के बाद शेरबहादुर देउवा नेतृत्व का सरकार द्वारा किया गया सभी राजनीतिक नियुक्ति को खारीज की गई है । बुधबार रात में सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । निर्णय में कहा है कि गत भाद्र १४ गते से फाल्गुन २ गते तक देउवा सरकार ने जो भी राजनीतिक नियुक्ति किया, वह सब खारीज किया गया है ।
मन्त्रिपरिषद् बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता तथा सञ्चार प्रविधि मन्त्री गोकुलप्रसाद बास्कोटा ने कहा– ‘प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा चुनाव को लक्षित कर आचारसंहिता लागू होने के बाद सरकार के विभिन्न मन्त्रालय अन्तर्गत के प्राधिकरण, संस्थान, परिषद्, बोर्ड, समिति, कम्पनी ऐन अन्य संगठित संस्था आदि में मन्त्रिपरिषद तथा मन्त्रीस्तरीय निर्णय से किया गया राजनीतिक नियुक्ति एवं मनोनयन को खारीज करने का निर्णय हुआ है ।’
मन्त्री बास्कोटा ने यह भी कहा कि सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विधेयक पुनः संसद में पेश करने का निर्णय लिया है । इसीतरह नेपाल–चीन व्यापार पारवहन सम्झौता की ‘प्रोटोकल’ संबंधी वार्ता में सहभागी होने के लिए ९ सदस्यीय टोली बेइजिङ की ओर भेजनेका निर्णय भी सरकार ने किया है । प्रदेश नं. २ के आन्तरिक मामिला तथा योजना राज्यमन्त्री की अमेरिका भ्रमण स्वीकृति, निक्षेप सुरक्षण का सीमा वृद्धि के लिए अर्थ मन्त्रालय को स्वीकृति, मालपोत ७वे संशोधन निमायवली २०७५ और सैनिक सेवा प्रथम संशोधन नियमावली २०७५ को स्वीकृत करने का निर्णय भी मन्त्रिपरिषद् ने किया है ।

