Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

FIFA वर्ल्ड कप: अद्भुत संयोग: क्वार्टर फाइनल में 6-7 जुलाई को, 6-7 में होगी टक्कर

 

रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप-2018 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज (शुक्रवार) से शुरू हो जाएंगे. अंतिम-8 में पहुंचीं टीमें सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए जोर आजमाइश करेंगी.

फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण का यह क्वार्टर फाइनल स्टेज अपने साथ ‘ 6 और 7 का अद्भुत संयोग’ लेकर आया है. फुलबॉल फैंस के लिए यह वाकई चौंकाने वाला है. इस चरण में 6 और 7 जुलाई को 6 और 7 में टक्कर होगी. जानिए कैसे..?

यह भी पढें   चितवन राइनोज ने एनपीएल के लिए सिकन्दर रजा को किया अनुबंधित

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं आठ टीमों के शेड्यूल पर नजर डालें तो चार मैचों के इस चरण में 6 और 7 अंग्रेजी अक्षरों वाली टीमें भिड़ेंगी. और ये मुकाबले 6 और 7 जुलाई को ही खेले जाएंगे.

शेड्यूल पर डालिए नजर-

1. 6 जुलाई: फ्रांस (FRANCE- 6 अक्षर) Vs उरुग्वे (URUGUAY- 7 अक्षर)

2. 6 जुलाई: ब्राजील (BRAZIL- 6 अक्षर) Vs बेल्जियम (BELGIUM- 7 अक्षर)

3. 7 जुलाई: स्वीडन (SWEDEN- 6 अक्षर) Vs इंग्लैंड (ENGLAND- 7 अक्षर)

4. 7 जुलाई: रूस (RUSSIA- 6 अक्षर ) Vs क्रोएशिया (CROATIA- 7 अक्षर)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com